देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संरक्षक एवं सूचना अधिकारी जम्मू प्रीतम सिंह सैनी का किया गया सम्मानित
हरिद्वार। हरिद्वार के श्रीकृष्ण कृपा धाम में देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में सूचना अधिकारी जम्मू कश्मीर और देवभूमि जागृति फाउंडेशन संरक्षक,वरिष्ठ समाजसेवी प्रीतम सिंह सैनी एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जम्मू ,प्रदेश अध्यक्ष जम्मू कश्मीर तिलक राज सैनी को देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी एवं राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड आशीष राष्ट्रवादी के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
हरिद्वार में जम्मू कश्मीर से पहुंचे प्रीतम सिंह सैनी का स्वागत सम्मान करते हुए फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रीतम सिंह सैनी जम्मू कश्मीर में शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नई पीढ़ी को जागरुक एवं संगठित करने का कार्य कई वर्षों से करते आ रहे हैं l फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किए जाने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में युवाओं को संगठित एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सर्व समाज के समाजसेवियों को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष जम्मू ई. तिलक राज सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जल्द ही जम्मू कश्मीर प्रभारी मा.अनिल चौहान से विचार विमर्श के उपरांत जम्मू प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा l उन्होंने राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख आशीष राष्ट्रवादी को जम्मू कश्मीर में फाउंडेशन के प्रचार हेतु निमंत्रण देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में जम्मू प्रदेश में संगठन का प्रचार जोर-शोर से किया जाएगा l कार्यक्रम में मोहित, सोनू, राजवीर, रोहित,जितेन्द्र, बिजेंद्र आदि उपस्थित रहे l

