भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर ने हमेशा ऊर्जा और उमंग के साथ समाज व राष्ट्र का मार्गदर्शन किया: सुशील पेंगोवाल
भगवानपुर। भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर क्षेत्र के खेलपुर, बिडूखड़क, मानकपुर, किशनपुर आदि गाँव में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर ने हमेशा ऊर्जा और उमंग के साथ समाज व राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता ने शिक्षित बनो-संगठित रहो के लिए प्रेरित किया। कहा कि बाबा साहब के साथ डाॅ भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी। कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता थे। देश के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा।

