प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत, व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष का आह्वान

रुड़की । प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त जिला मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के निवारण के लिए ऑनलाइन बैठक करने का निर्णय लिया गया। रुड़की में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा का आभार जताया। उन्होंने अपनी टीम में युवाओं को वरीयता दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा ही देश की रीढ़ है और अधिकतर व्यापार भी युवाओं के हाथों में है। कहा कि युवा सोच के साथ व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की आवाज उठाएगा। जिला महामंत्री विश्वतोष सिंह ने व्यापारियों की सेवा और समस्याओं को हल करने के लिए व्यापार मंडल 24 घंटे तैयार हैं। जिलामंत्री आशीष वर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संयुक्त महामंत्री राहुल शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द ऑनलाइन व्यापारियों की बैठक लेंगे। जिससे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व्यापारियों की समस्याएं बता सके और उन्हें हल किया जा सके। जिला संगठन मंत्री संजीव कक्कड़ ने कहा कि व्यापार मंडल की नई टीम नई ऊर्जा के साथ व्यापारियों की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश ओबरॉय, दीपक पंवार आदि लोग मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *