किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थन में कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी, कहा यह किसानों की नहीं बल्कि पूरे देश की लड़ाई

हरिद्वार । कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने भाकियू नेता राकेश टिकैत के समर्थन में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। तय कार्यक्रम के अनुसार युवा कांग्रेस कार्यकर्ता देवपुरा चैक से प्रदर्शन करते हुए नगर कोतवाली की ओर रवाना हुए। लेकिन पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन के पास ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि कृषि कानूनों जो लड़ाई किसान लड़ रहे हैं। वह केवल किसानों की नहीं बल्कि पूरे देश की लड़ाई है। यदि एमएसपी नहीं रहा तो पूंजीपति और कॉर्पोरेट अनाज की जमाखोरी करेंगे और गरीब आदमी भूखा मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान राष्ट्रभक्त है और भगत सिंह और अजीत सिंह के संघर्षों से प्रेरणा लेकर आंदोलन चला रहे हैं। सरकार आंदोलन को खालिस्तानी बताकर वीर शहीद भगत सिंह का अपमान कर रही है। बीजेपी सरकार किसानों का शोषण करना बंद करे और तीनों कानून वापस ले। मुरली मनोहर व सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आंदोलन को बदनाम करने के बजाए सरकार किसानों की मांगों को पूरा करे। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि बीजेपी किसान विरोधी सरकार है और गणतंत्र दिवस पर किसान शांतिपूर्वक ट्रैक्टर परेड कर रहे थे लेकिन सरकार ने अपने कार्यकर्ता भेजकर उपद्रव करवाया। जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि युवा कांग्रेस किसानों के साथ है। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और इस प्रकार से किसानों पर डंडे बरसाना सरकार को शोभा नहीं देता। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान ने कहा कि मोदी सरकार किसान आंदोलन को कुचलना चाहती है। यूथ कांग्रेस किसानों के साथ हैं। सरकार तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस ले। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी शीघ्र ही बड़ा आंदोलन किसानों के समर्थन में किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण बालियान, हिमांशु बहुगुणा, अनिल भास्कर, नितिन तेश्वर, जितेंद्र सिंह, महरूफ सलमानी, नितिन यादव, विकास कुमार,नीलम शर्मा, अमनप्रीत सिंह, आकाश भाटी, विष्णु पांडे, विनीश डबराल, निखिल सौदाई, कैश खुराना, मोहित चैधरी, अंकित चैधरी, दीपक कोरी, कैलाश भट्ट, अमन गर्ग, राजीव भार्गव, अनुज सिंह, अर्जुन मलिक, प्रेम शर्मा, शुभम जोशी, शिवम गिरी, लक्की महाजन, रजत जैन, अमित राजपूत, सिद्धू, हर्ष, संजय, अजय, गांधी, आशु, संजू, अमर, दीपक, अक्षय, रितेश ठाकुर, सावन, आयुष, अंकुर, निक्की, नीरज, शिवकुमार, महेंद्र, काकु, चंदन, पवन, गंगा राम, दाऊ, महादेव, चाला आदि शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *