लालढांग में भाजपा को लगा तगड़ा झटका, दो बार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी ने समर्थकों संग थामा कांग्रेस का हाथ, राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत की ज्वाइन कराने में रहीं अहम भूमिका

हरिद्वार । लालढांग क्षेत्र के श्यामपुर निवासी व दो बार पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे अजय चौधरी ने अपने समर्थकों के शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत के अथक प्रयासों से लालढांग क्षेत्र से भाजपा के एक बड़े कुनबे ने कांग्रेस की सदस्य ग्रहण कर ली है। अजय चौधरी के कांग्रेस का दामन थामने से क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगना माना जा रहा है। लालढांग क्षेत्र के अजय चौधरी दो बार भाजपा समर्थन में जिला पंचायत सदस्य रह चुके है। 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने के चलते उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए दूसरे स्थान प्राप्त किया था। चौधरी का लालढांग क्षेत्र में अच्छा वर्चस्व है और अनुसूचित जाति व जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग में अजय चौधरी की व्यक्तिगत पकड़ है। जिसके चलते कांग्रेस को अजय चौधरी और उनके शामिल समर्थकों से मजबूती मिलेगी। ऐसा कयास लगाया जा रहा है। शुक्रवार को सैकड़ों समर्थकों, मौजूदा भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व ग्राम प्रधान व अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस में आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। लालढांग क्षेत्र में यह भाजपा को बड़ा झटका माना जा रहा है। अजय चौधरी का कहना है कि भाजपा में वह उपेक्षा के शिकार हो रहे थे। लालढांग में भाजपा और विधायक चंद लोगों की शह पर कार्य कर रहे है। जिसमें कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही थी। आज से वे कांग्रेस पार्टी के लिये क्षेत्र में काम करेंगे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व प्रधान गाजीवाली होरी सिंह, पूर्व प्रधान कांगड़ी ओमप्रकाश, पूर्व प्रधान गेंड़ीखाता सुनील सैनी, टीकम पाल, सुनील पाल, शौकीन कलुडा, विमल सैनी, ऋषिपाल सैनी, जायस सिंह, टेकचंद सैनी, चंद्रमोहन सिंह रावत, सुनील अमोली आदि समर्थक मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *