भाजपा ओबीसी मोर्चा सभी मंडलों में करवाएगा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन, तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक

 

रुड़की । भाजपा ओबीसी मोर्चा सभी मंडलों में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन करवाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को लोकसभा संयोजक बनाए जाने पर उनका स्वागत भी किया गया।
जिला पंचायत डाक बंगला में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि कार्यक्रम को 25 फरवरी से 10 मार्च के बीच कराने की रूपरेखा बनाई गई। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को ओबीसी समाज के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने की बात कही। साथ ही सभी लोगों से लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान भी किया। लोकसभा संयोजक जिपं अध्यक्ष किरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और संगठन की रीति नीति बताएं। जिलाध्यक्ष अनुज सैनी ने मंडलों के अध्यक्षों को कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने लोकसभा संयोजक बनाए जाने पर जिला पंचायत किरण चौधरी का स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रद्युमन पोसवाल ने किया। बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे। इस मौके पर सह संयोजक आदित्य राज सैनी, मुनेश पाल, जिला उपाध्यक्ष रोमा सैनी, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान, अमित सैनी, अनुज, अंकुर सिंह, राजू चौधरी, अभिषेक कश्यप, मुकेश पाल, मोहित गिरी, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *