कनखल भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ हुए विवाद के बाद भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया, दरोगा को सस्पेंड करने की मांग की

कनखल । भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट के साथ हुए विवाद के बाद भाजपाइयों ने कनखल थाने का घेराव किया। हंगामा करते हुए भाजपाइयों ने दरोगा को सस्पेंड करने की मांग की और जमकर एसओ के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ के आश्वासन के बाद भाजपाई माने और हंगामा शांत हुआ।मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भाजपा कार्याकर्ता के घर पर ईंट मारी गई। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बुधवार की सुबह कनखल थाने पहुंचे थे। जहां पर मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट भी साथ थे। आरोप है कि एसआई धनीराम शर्मा ने यह कहते हुए सभी को बाहर जाने को कहा कि यह भाजपा कार्यालय नहीं है। दरोगा ने साथ आए भाजपा नेताओं के नाम रजिस्टर में एंट्री करने शुरू कर दिए। इसको लेकर दरोगा से विवाद हो गया। दोपहर करीब एक बजे भाजपा नेताओं का जमावड़ा थाने में लग गया। क्षेत्र के कई पार्षद भी मौके पर आ पहुंचे। थाना परिसर और बाहर दोनों जगह जमकर एसओ और दरोगा के खिलाफ नारेबाजी हुई। तीन बजे के बाद सीओ सिटी मनोज ठाकुर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपाइयों ने दावा किया है कि सीओ ने दरोगा को कार्यालय में अटैच करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कनखल भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, पार्षद सचिन अग्रवाल, नितिन माना, मन्नू सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, अन्नू कक्कड़, सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर, मध्य हरिद्वार अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुमित लखेरा, किशन बजाज, दीपक टंडन, मयंक गुप्ता, मनोज कुमार, निकुंज शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *