प्रदेश नेतृत्व ने महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपकर जो अपेक्षा की उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा: डॉ. अनिल शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अनिल शर्मा को प्रदेश सह संयोजक बनाने पर स्वागत किया

रुड़की । भाजपा के पॉलिसी रिसर्च विभाग का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. अनिल शर्मा का स्वागत किया। डॉ. अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने यह महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपकर उनसे जो अपेक्षा की है, उस पर खरा उतरने का वह हर संभव प्रयास करेंगे। पॉलिसी रिसर्च विभाग के अंतर्गत प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं का आकलन और विश्लेषण कर सरकार को आवश्यक सुझाव देना, अन्य राज्यों की नीतियों का तुलनात्मक अध्ययन करना और अपने प्रदेश में उनके लागू होने की सम्भावना तलाशना, पार्टी के चुनाव घोषणा-पत्र और विजन-पत्र को तैयार करने में मुद्दे व आंकड़े जुटाकर सहयोग करना आदि कार्य हैं। इस दौरान दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति, मेयर गौरव गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष पूर्वी अभिषेक चन्द्रा, पश्चिमी प्रवीण संधु, मंडल अध्यक्ष मंगलौर अंकित कपूर, कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य रजनीश शर्मा, डॉ. बीएल अग्रवाल, मोहित राष्ट्रवादी, राजन गोयल, आदर्श गुप्ता, संजय त्यागी, संजीव कक्कड़, बृजमोहन सैनी, ब्रिजेश त्यागी, सुमित अग्रवाल, अशोक शर्मा, राखी चन्द्रा, सावित्री मंगला, मोहित सिंह, रोहित सिंह, संचित शर्मा, संदीप कुमार, परमजीत सिंह, विजय मेहता आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *