बूथ कार्यकर्ता ही हैं भाजपा की ताकत: विकास तिवारी, हरिद्वार विधानसभा के शास्त्री नगर शक्ति केंद्र का सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार । हरिद्वार विधानसभा के शास्त्री नगर शक्ति केंद्र का सम्मेलन शास्त्री नगर स्थित भाजपा नेता विजय पाल के घेर में आयोजित किया। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी,मंडल महामंत्री बृजेश चौधरी और शिवम बंधु गुप्ता,शक्ति केंद्र संयोजक पार्षद राजेंद्र कटारिया ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। शक्ति केंद्र संयोजक ने जिला महामंत्री विकास तिवारी को पटका एवं पुष्प देकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि पार्टी के 6 अनिवार्य कार्यक्रमों को बूथों पर सम्पन्न करवाने के लिए प्रमुख तय करने है। पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दिया। एवं प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर सुनिश्चित कराने की व्यवस्था किये जाने की बात कही! विकास तिवारी ने कहा कि प्रत्येक बूथ में पांच बाइक एवं स्मार्ट फोन धारकों की सूची बनाई जाए। एवं प्रत्येक बूथ का व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार किया जाना है बूथ समिति की बैठक प्रत्येक माह में अनिवार्य रूप से होनी चाहिए इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष अरुण राणा महिला मोर्चा बूथ अध्यक्ष बबली वार्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह बूथ अध्यक्ष हिमांशु सुरेश कुमार सूरजपाल नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *