गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन को चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ का जिम्मा, अध्यक्ष मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रहेंगे

देहरादून । उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर हक हकूकधारियोंके विरोध के बीच सरकार ने इसके गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में सबसे पहले बोर्ड के सीईओ, यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। यह जिम्मा आयुक्त, गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन को सौंपा गया है। अब जल्द ही इसमें अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष विधानसभा में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के गठन के लिए विधेयक पारित किया था। इस विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस दिशा में अब सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति से हुई है। बोर्ड में इसके बाद पदेन सदस्यों को तैनात किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं। संस्कृति मामलों के मंत्री को बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्य सचिव, सचिव पर्यटन, सचिव वित्त व संस्कृति विभाग भारत सरकार के संयुक्त सचिव स्तर तक के अधिकारी को पदेन सदस्य बनाया जाएगा। इसके अलावा इसमें बोर्ड में टिहरी रियासत के राजपरिवार के सदस्य, हिंदू धर्म का अनुसरण करने वाले तीन सांसद, हिंदू धर्म का अनुसरण करने वाले छह विधायक, राज्य सरकार द्वारा चार दानदाता, हिंदू धर्म के धार्मिक मामलों का अनुभव रखने वाला व्यक्ति, पुजारियों, वंशानुगत पुजारियों के तीन प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *