जल्द चमकेगी रुड़की निगम क्षेत्र की सभी सड़कें, मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा मानसून के मद्देनजर सभी नालों की तेजी से कराई जा रही है सफाई

रुड़की । मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा है कि जल्द ही शहर नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कें चमकेगी। नगर निगम तीन करोड़ के विकास कार्य शुरू कराने जा रहा है। इसके लिए आज से निविदाओं की बिक्री शुरू कर दी गई है। 19 जून से टेंडर खुलने शुरू हो जाएंगे। मुख्य नगर आयुक्त और नूपुर वर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र का तेजी से विकास कराया जा रहा है । लॉक डाउन के कारण सड़कों की मरम्मत ,नाली के निर्माण और अन्य कार्य थम गए थे । इन सभी कार्यों को अब तेजी से कराए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए पूरे शहर से 101 विकास कार्यों की सूची तैयार की गई है, जिसके लिए टेंडर जारी कर दिये गए हैं। सोमवार से इन विकास कार्यों के लिए निविदाओं की बिक्री भी शुरू कर दी गई है। मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि 101 विकास कार्यों में नगर निगम के सभी जरूरी कार्यों को शामिल किया गया है। ताकि समान रूप से विकास हो सके। पांच किश्तों में इन विकास कार्यों के टेंडर निकाले जाएंगे। 19 जून से टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द से जल्द इन सभी विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि फिलहाल जहां पर बहुत जरूरी है। वहां पर सड़कों के गड्ढे तुरंत भरवाए जा रहे हैं। नालियों की मरम्मत का कार्य जारी है। मानसून की दृष्टि से पूरे शहर के नालों और नालियों की सफाई का कार्य बहुत ही तेज गति से कराया जा रहा है। किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए ठोस योजना पर काम चल रहा है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *