सफाई कराने पंहुची नगर आयुक्त को हड़ताली कर्मचारियों ने रोका, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही

रुड़की। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। नगर आयुक्त क्षेत्र में सफाई कराने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंची। लेकिन सूचना मिलते ही हड़ताली कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर चले हंगामे के बाद नगर निगम अधिकारी क्षेत्र से बैरंग ही वापस लौट गए। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य स्तरीय पर हड़ताल पर हैं। संघ से जुड़े रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने तभी से कार्य बहिष्कार किया हुआ है। जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। नगर निगम क्षेत्र में हर तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मंगलवार को हड़ताली कर्मचारियों नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर डेरा डाल लिया था। जबकि नगर आयुक्त नूपुर वर्मा पार्षदों के साथ हड़ताली कर्मचारियों से मिली थी।नगर आयुक्त ने हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। जिसको हड़ताली कर्मचारियों ने सिरे से नकार दिया था। शहर में पसरी गंदगी को देखते हुए नगर आयुक्त निजी जेसीबी को किराये पर लेकर पुलिस बल के साथ जादूगर रोड पहुंची। लेकिन इसकी सूचना हड़ताली कर्मचारियों को भी लग गयी। जिसके बाद भारी संख्या में हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। नगर निगम अधिकारियों के काफी मनाने के बाद भी हड़ताली कर्मचारी नहीं माने। अंत में हंगामे के चलते नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त मौके से चल दिए। जबकि जेसीबी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि उनकी वार्ता प्रदेश स्तर पर चल रही है। जिसका फैसला शाम पांच बजे तक आना है। उसके बाद ही कार्य करने जैसे निर्णय पर विचार किया जाएगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *