रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले-उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे, लैंड जिहाद, लव जिहाद पर उठाए गए ठोस कदम

रुड़की ।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरारखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। लैंड जिहाद, लव जिहाद पर ठोस कदम उठाए गए हैं। विपक्षी दलों को परिवारवाद पर घेरते हुए 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत हरिद्वार लोकसभा की रैली नेहरू स्टेडियम रुड़की में हुई। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ साल में अभूतपूर्व काम हुए हैं। सरकार समानता और न्याय के सिद्धांत पर काम कर रही है। 370 हटाने से लेकर काशी कारिडोर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है। उसी तरह बदरीनाथ और केदारनाथ में काम हो रहे हैं। विपक्षी दलों पर उन्होंने निशाना साधा। खासतौर से कांग्रेस उनके निशाने पर रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद का अस्तित्व बनाने के लिए छोटे दलों का साथ ले रही है। विपक्षी दलों को वोट देने का मतलब परिवारवाद, वंशवाद को बढ़ाना है। नकारात्मक राजनीति कर विकास में अवरोध पैदा करने की कोशिश हो रही है। अमृतकाल में प्रदेश के विकास के लिए काम हो रहा है। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पर्यटन से लेकर उद्योग, शहरों के विकास के लिए काम किया जा रहा है। धामी बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक बनेगी। भारत के विश्व गुरु बनने का मार्ग साफ होगा। समर्थ और वैभवशाली भारत बनेगा। प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि आज देश में किसी राज्य की बात होती है उसमें उत्तराखंड का नाम आता है। राज्य की लड़ाई लड़ने वालों का आज उनके सपनों का उत्तराखंड मिल रहा है। जैसा राज्य वह चाहते थे वैसा राज्य मुख्यमंत्री धामी ने दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विपक्षीदलों के गठबंधन बनाने पर उन्होंने तंज कसा। इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, विधायक रूडक़ी प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला पंयायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, कुंवर प्रणव चौम्पियन, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, भगवानपुर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, देवभूमि दिव्यांग सहारा समिति के अध्यक्ष शाकिर अली, ब्लॉक प्रमुख भगवानपुर करुणा कर्णवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सूर्यवीर मलिक भीम सिंह,चतेरसेन, सतीश सैनी सौरभ गुप्ता ,प्रमोद चौधरी ,गीता कार्की,नितिन गोयल, पंकज नंदा, बीएल अग्रवाल ,विकास प्रजापति, डाक्टर राजेश सैनी, श्यामवीर सैनी ठाकुर संजय सिंह पार्षद हरीश शर्मा ,विवेक चौधरी, अनूप राणा, राकेश गर्ग, अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर संजय त्यागी ,सुदेश चौधरी मनीष त्यागी ,मनोहर लाल शर्मा ,ममतेश शर्मा, गगन सरीन, जेपी शर्मा,कुणाल सचदेवा,अक्षय प्रताप सिंह, रीता चमोली पूजा नंदा नीलम चौधरी वीरमति यादव धीर सिंह मानवेंद्र चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, धीरज पाल, मुनेश सैनी अफजाल अली, प्रतिभा चौहान, महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, हरिद्वार जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, अनु कक्कड़, रानी देवयानी, राकेश गिरी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *