कोरोना महामारी भाजपा सरकार की सबसे बड़ी असफलता, महामारी फैलने के एक साल बाद भी सरकार कोरोना को नियंत्रित करने में नाकाम रही, सवा साल में भी वैक्सीन एवं ऑक्सीजन का प्रबंध नहीं किया, बोलीं कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी

रुड़की । महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी भाजपा सरकार की सबसे बड़ी असफलता है। महामारी फैलने के एक साल बाद भी सरकार कोरोना को नियंत्रित करने में नाकाम रही। राज्य की डबल इंजन सरकार ने नैतिकता के आधार पर सत्ता में रहने का अधिकार खो दिया है। सवा साल में भी वैक्सीन एवं ऑक्सीजन का प्रबंध करने में असफल रही सरकार अब मास्क के नाम पर भारी जुर्माना और लाठियां भांज कर आम जनता के मूल अधिकारों का हनन कर अपनी असफलता छुपा रही है। भाजपा के देश और धर्म की दुश्मनी का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। विकास कार्यों के नाम पर भारी गोलमाल करने वाली भाजपा सरकार ने कुंभ के नाम पर खुली लूट पाट कर धर्म और संस्कृति को शर्मसार कर दिया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *