आपसी रंजिश में चली गोली में घायल युवक की मौत, आरोपी फरार, राजपुर में चली गोली का आरोपित गिरफ्तार

देहरादून । राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में शुक्रवार देर रात आपसी रंजिश में चली गोली में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, आरोपित अभी फरार चल रहा है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, दूसरी ओर राजपुर क्षेत्र में व्यापारी पुनीत को गोली मारने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने फायरिंग की। इस दौरान राहुल (23 वर्ष) को गोली लग गई। उसे दून हास्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि राहुल हत्या की कोशिश में जेल जा चुका है। उधर, दूसरे मामले में डीआइटी यूनिवर्सिटी के निकट स्थित पुनीत की दुकान के पास एक युवक पेशाब करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने पिस्तौल निकाल दुकानदार पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल शख्स को मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपित की तलाश के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस जांच के दौरान आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। डिफेंस कालोनी में कार में रखी लाइसेंसी पिस्तौल व कारतूस चोरी हो गए। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कालोनी के इंस्पेक्टर सतबीर बिष्ट के अनुसार शिकायतकर्ता इंद्रमणि गैरोला निवासी डिफेंस कालोनी ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। उनकी लाइसेंसी पिस्तौल और 23 कारतूस कार में ही रह गए, जिन्हें रात में अज्ञात व्यक्ति ने कार से चोरी कर लिया। 20 अक्टूबर को उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *