महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा भाजपा सरकारें महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुई
रुड़की । महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकारें महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुई है।चंद्रशेखर चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आज आम आदमी हर तरीके से परेशान है। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ रहे दामों के कारण आमजन त्रस्त है। उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम हो रहा है। कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। पूर्व राज्यमंत्री राम सिंह सैनी ने कहा भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें निभाने में नाकाम साबित हुई है। कहा कि सत्ता में आने के लिए लोक लुभावन वादे किए गए। आम आदमी को भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लगातार घटती विकास दर इसका उदाहरण है। देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा एवं विकास त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार आमजन के लिए नीति नहीं बना पा रही है। प्याज के बढ़ते दाम से लोग त्रस्त हैं। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राजेंद्र चौधरी, रीशु राणा, श्रवण गोस्वामी, हेमेंद्र चौधरी, विकास त्यागी, भूषण त्यागी, मकसूद हसन, शमीम अहमद, चारु, अजय चौधरी, असलम, कुर्बान, लवी त्यागी, पप्पू, उमेद गाजी, गुड्डू, मनीष त्यागी, मोहम्मद अजीम, सुरेश शर्मा, चंद्रभान स्नेही, संजय गुडडू, अमित चौधरी, केके चौरसिया, लवी राणा, आतिर खान, आतिर खान, बिल्लू सचदेवा आदि मौजूद रहे।