महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होंगी तभी परिवार, समाज व राष्ट्र सशक्त होगा: देवी सिंह राणा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सिलाई कौशल प्रशिक्षण शिविर का समापन

कलियर । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होंगी तभी परिवार, समाज व राष्ट्र सशक्त होगा। महिलाएं आत्मनिर्भर तब होंगी जब वह शिक्षित व साक्षर होंगी।कलियर के मोहम्मदपुर गांव में तीन माह से चल रहे सिलाई कौशल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं को सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र वितरित किए। कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिलाओं के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। महिलाओं को उनके पति के हिस्से की संपत्ति में खातेदार बनाया जाएगा। जिसका महिला वर्ग स्वागत कर रही है। इस मौके पर आयोजक पुलकित सैनी, द्रोणवीर, ठाकुर रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *