कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान से बढ़ गई सियासी गर्मी, कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से की बातचीत, कहा वह नहीं लड़ेंगे 2022 का चुनाव
देहरादून । चुनाव वर्ष में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान से सियासी गर्मी बढ़ गई है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का एक बार फिर चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। हरक सिंह रावत ने कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद मीडिया को बयान दिया कि वो 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हरक सिंह रावत ने कहा कि इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं है जिसके चलते आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव मैं नहीं लडूंगा। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने ये बयान दिया है बल्कि इससे पहले भी कई बार हरक सिंह रावत इस बात को कह चुके हैं कि वो 2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि है उनके बेटे की धर्मपत्नी अनुकृति गुसांई लैंसडाउन सीट से चुनाव के मैदान में उतर सकती है। उनकी बहू अपना एनजीओ संचालित करती हैं जिसमे महिलाओं से जुड़े कार्य जैसे महिला उत्थान, महिला सशक्तिकरण का काम किया जाता है। वो हमेशा सामाजिक कार्यों में एक्टिव रहती हैं।

