दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी चेन, वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए बदमाश

रुड़की । मंगलवार को आईआईटी में पीएचडी छात्र की मां से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। सिविल लाइन्स कोतवाली को पीएचडी के छात्र अनित ने बताया कि माता शामिली मुखर्जी सब्जी ले रही थी। इस बीच बाइक सवार आकर रुके। माता को नमस्ते कर अचानक चेन छीन लिया। घटनास्थल हिमगिरि अपार्टमेंट की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *