बेटी ने लिया पिता की हार का बदला, हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की बेटी व कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने दर्ज की जीत

हरिद्वार । हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा सीटों पर आज 10 मार्च को नतीजे सामने होंगे। हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और हरिद्वार ग्रामीण से कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और कांग्रेस से पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत कांग्रेस की प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में हैं।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने जीत दर्ज कर ली है। यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वामी यतिश्वरानंद दूसरे नंबर पर हैं।

तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद हरिद्वार शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी से करीब 200 मतों से पीछे चल रहे हैं।

पिरान कलियर में भाजपा 2251 वोटों से आगे चल रही है। कांग्रेस को 1516, सपा को 1105, आप को 92 और सपा को 45 वोट मिले हैं। मंगलौर में भाजपा बसपा 2456 वोट से आगे चल रही है। यहां भाजपा को 83, कांग्रेस को 2443, आप को 12 और सपा को 06 वोट मिले हैं। झबरेड़ा में कांग्रेस 3226 वोट से आगे चल रही है। भाजपा को 1933,बसपा को 1578,आप को 48 और सपा को 17 वोट मिल हैं। भगवानपुर में कांग्रेस 3470 वोट से आगे चल रही है। भाजपा को 494, बसपा को 1595 और आप को 29 वोट मिले हैं। ज्वालापुर में कांग्रेस 2034 वोट से आगे चल रही है। भाजपा को 1024, बसपा को 210, आप को 39 और सपा को 14 वोट मिले हैं। हरिद्वार में भाजपा 3733 वोट से आगे चल रही है। कांग्रेस को 2794, बसपा को 21, उक्रांद को 13, आप को 89 और सपा को 23 वोट मिले हैं।

हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक 914 वोट से आगे चल रहे हैं।

रुझानों में लक्सर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में बसपा प्रत्याशी शहजाद को 3031, कांग्रेस प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी को 1480 और भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को 943 मत प्राप्त हुए हैं।


भगवानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की ममता राकेश 1900 वोट से आगे चल रही हैं। भेल रानीपुर विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान को 4267 वोट तो वहीं भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को 2987 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं रुड़की में बीजेपी 1701, कांग्रेस 1247, आप 35 और बीएसपी 184 वोट मिले हैं।

लक्सर प्रथम राउंड 943 संजय गुप्ता भाजपा, 1480 अंतरिक्ष सैनी, कांग्रेस बसपा शहजाद 3031

शुरुआती रुझान में रानीपुर सीट से भाजपा आगे चल रही है। वहीं रुड़की से कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।

हरिद्वार जिले में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्‍ट बैलेट गिने जाएंगे। साढ़े आठ बजे से ईवीएम मतों की गणना भी शुरू हो जाएगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *