हरिद्वार पुलिस ने धूमधाम से मनाई होली, जमकर उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर खूब झूमे पुलिस कर्मी

हरिद्वार । मंगलवार को जनता की होली सकुशल संपन्न कराने में जुटे रहे पुलिसकर्मियों ने बुधवार को जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। पंचपुरी के सभी थाना क्षेत्रों व पुलिस कार्यालयों में अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने साथ मिलकर डीजे व ढोल की थाप पर जमकर नृत्य भी किया। पुलिस लाईन रोशनाबाद में आयोजित पुलिसकर्मियों की होली में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी शामिल रहे।इस दौरान होली की शुभकामनाएं देते हुए एसएसपी सेंथिल अबदुई कृष्णराज एस. ने कहा कि भारतीय परंपराओं में होली के पर्व का विशेष महत्व है। राग रंग व उल्लास का यह पर्व बुराईयों पर अच्छाई की जीत का संदेश भी देता है। इस दिन आपसी मतभेद भुलाकर सभी प्रेम व उत्सव के इस पर्व को सद्भावना के साथ मनाते हैं। होली पर नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस तमाम इंतजाम करती है। ताकि लोग सुरक्षित माहौल में होली मना सकें। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि पर्व आपसी एकता को मजबूत करने का अवसर भी होते हैं। खासतौर पर रंगों का पर्व होली आपसी एकता, भाईचारा व सद्भाव मजबूत करने का त्यौहार है। सभी को प्रेम व सद्भाव से होली मनानी चाहिए। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए अधीनस्थों के साथ होली खेली। दूसरी और ज्वालापुर कोतवाली, नगर कोतवाली, थाना कनखल, मायापुर पुलिस चैकी आदि तमाम थानों व चैकीयों में पुलिसकर्मियों ने जमकर एक दूसरे को रंग लगाए और गले मिलकर शुभकामनाएं दी। पुलिसकर्मियों को होली खेलते देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ी रही। प्रचलित होली गीतों के अलावा गढ़वाली गीतों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर रंग उड़ाते हुए जमकर नृत्य किया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *