जूडो कलस्टर में हरिद्वार पुलिस टीम ने हासिल किया द्वितीय स्थान, एसएसपी डाॅ योगेन्द्र सिंह रावत ने टीम के सदस्यों को दी बधाई
हरिद्वार । 31वीं वाहिनी रुद्रपुर में आयोजित 20वीं प्रादेशिक जनपद वाहिनी पुलिस जूडो कलस्टर में हरिद्वार स्पोर्ट्स पुलिस टीम 4 स्वर्ण और 2 रजत पदक के साथ रही द्वितीय स्थान पर रही। एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने टीम के समस्त सदस्यों का अपने कार्यालय में उत्साह वर्धन करते हुए बधाई दी। प्रतियोगिता में उप निरीक्षक अरविंद राणा के नेतृत्व में हरिद्वार की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में हरिद्वार के खिलाडि़यों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये जूडो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए संपूर्ण प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण पद और 2 रजत पदक प्राप्त किये गये। जिम्नास्टिक में मुख्य आरक्षी 121 सुमित कुमार ने स्वर्ण पदक, आरक्षी वीरेंद्र, आरक्षी दीपक वालिया,आरक्षी रवि कुमार जूडों में स्वर्ण पदक, आरक्षी निपुन जैन जूडो में रजत पदक, आरक्षी सुनील कुमार ने ताइक्वान्डो में रजत पदक प्राप्त किया।


