इकबालपुर शुगर मिल ने गन्ना भुगतान के 12 करोड़ रुपये जारी किए, 34 हजार किसानों के खाते में जाएगा पैसा
रुड़की । इकबालपुर शुगर मिल ने गन्ना भुगतान के 12 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 34 हजार के किसानों के खाते में यह पैसा जाएगा। शुगर मिल ने 2020-21 के पेराई सत्र के पहले भुगतान को जारी कर दिया है। इकबालपुर समिति की ओर से भी किसानों के खातों में पैसा भेजने की तैयारियां की जा रही हैं। इकबालपुर शुगर मिल ने 11 नवंबर को पेराई सत्र की शुरुआत की गई थी। शुगर मिल से हरिद्वार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के 34 हजार किसान जुड़े हैं। जो गन्ना समिति के माध्यम से शुगर मिल को गन्ने की सप्लाई करते हैं। अभी तक शुगर मिल करीब 12 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। इकबालपुर समिति सचिव कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि 11 नवंबर से 24 नवंबर तक का इकबालपुर शुगर मिल ने करीब 12 करोड़ का भुगतान किया है। जिनको किसानों के खातों में भेजा जा रहा है।



