हिन्दी साहित्य भारती द्वारा कुलगीत गायन स्पर्द्धा का आयोजन, हरिद्वार के डॉ. अनिल शर्मा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

हरिद्वार । हिन्दी साहित्य भारती उत्तराखंड द्वारा कुलगीत गायन स्पर्द्धा का सफल ऑनलाइन आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने और संचालन प्रदेश की संयुक्त महामंत्री एवं कुलगीत स्पर्धा की प्रदेश संयोजक मीनू जोशी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र शुक्ल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में प्रदेश महामंत्री डॉ. कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’, प्रदेश मंत्री राम शंकर सिंह और प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ० मीनू जोशी शामिल रही। इंदौर के साहित्यकार गोपाल माहेश्वरी द्वारा रचित हिन्दी साहित्य भारती के कुलगीत की सभी प्रदेशों में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रदेशों से चयनित 2 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी द्वारा गाई जाने वाली लय और धुन को सदा के लिए हिन्दी साहित्य भारती के कुलगीत के लिए स्वीकार कर लिया जायेगा। इसी क्रम में हिन्दी साहित्य भारती उत्तराखंड द्वारा कुलगीत गायन स्पर्द्धा का ऑनलाइन आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 1 दर्जन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। हरिद्वार के डॉ. अनिल शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पौड़ी जनपद की राधा मैंदोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। देहरादून की डॉ. बसंती मठपाल और पौड़ी के रोशन बलूनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया संयोजक ठाकुर मोहित, बीना जोशी, बसंती मठपाल, दीपा पांडे, धारा बल्लभ पांडे, डॉ. अर्पणा रावत, राधा मैंदोली, रोशन बलूनी, सचिन प्रधान, अलका शर्मा, रोशन गौड़, बीना गौड़, साइनी नौटियाल, सोना आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केन्द्रीय महामन्त्री डॉ० अनिल शर्मा ने उत्तराखंड की प्रदेश इकाई की सक्रियता पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदेश महामंत्री डॉ० कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’ ने हिन्दी साहित्य भारती, उत्तराखंड की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने कुलगीत गायन की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया और सभी का आभार व्यक्त किया। मीडिया संयोजन का कार्य ठाकुर मोहित ने किया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *