घर के बाहर बैठी महिला पर तेंदुए का हमला, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहलाने वाली घटना

मुंबई । मुंबई के गोरेगांव में एक तेंदुए ने महिला पर जानलेवा हमला किया है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों में तेंदुए के हमले की यह चौथी घटना है। पिछले दिनों ही एक तेंदुए ने यही पर एक बच्चे पर हमला किया था, जिसे बचा लिया गया था। घटना बुधवार को गोरेगांव के आरे कॉलोनी के विसावा में हुई। आरे डेयरी के पास एक महिला बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक से तेंदुआ ने हमला कर दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 55 साल की महिला निर्मला रामबदन सिंह अपने घर से हाथ में छड़ी लेकर निकलती है। वह जब बरामदे में बैठने लगती है, तभी घात लगाए बैठा तेंदुआ उस पर हमला कर देता है। हमले के दौरान महिला अपनी लाठी से हटाने का प्रयास कर रही हैं। महिला डंडे मारकर तेंदुए को भगा रही है, लेकिन तेंदुआ महिला पर जोर से हमला करता । इस दौरान उसकी छाती, चेहरे और शरीर के पिछले हिस्से पर खरोच के निशान आ गए। इस हमले पर ठाणे फॉरेस्ट डिवीजन के प्रभारी गजानन हीरे का कहना है कि पंजों के निशान से पता चलता है कि तेंदुआ कम उम्र का था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले महीने ही तेंदुए ने एक बच्चे को अपना शिकार बनाया था। हालांकि, लोगों की सुझबुझ से बच्चे को बचा लिया गया। उसी वक्त वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरा लगाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन वन विभाग ने इसपर ध्यान नहीं दिया था।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *