मेजर की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर दी जान, पति सदमे में, नहीं चल सका मौत के कारणों का पता

हल्द्वानी । भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में मेजर की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर जान दे दी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। अचानक पत्नी के जहर खाने से पति सदमे में हैं। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। मूल रूप से पछतोली हैड़ाखाल (नैनीताल) निवासी सुरेंद्र सिंह मेहता मेरठ में मेजर पद पर तैनात हैं। उनकी 45 वर्षीय पत्नी मीरा मेहता दो बच्चों के साथ आवास विकास कॉलोनी में अपने मकान में रहती थीं। जबकि एक बेटी दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। बीते सोमवार की शाम चार बजे मीरा ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर स्वजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लाए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। मीरा के जेठ भीम सिंह मेहता ने बताया कि वह पछतोली गांव में रहते हैं। कुछ समय पहले मीरा के रसोली का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन ठीक से नहीं होने पर वह परेशान थी। बताया कि परिवार व पति से उसे कोई परेशानी नहीं थी। पूरा परिवार साल में एक बार गांव में घूमने आता था। वह एक सप्ताह से मीरा को कॉल कर रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। इससे पहले मीरा से लगातार बात होती थी। जहर खाने से स्वजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *