बदमाशों ने लूट के इरादे से की युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव, बदमाशों की तलाश के लिए दबिश जारी
देहरादून । राजधानी से सटे विकासनगर में मंगलवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची है। मृतक की पहचान यूनुस निवासी टीमली सहसपुर के रूप में हुई है। वह विकासनगर अपने ससुराल आया हुआ था। देर रात करीब 11.30 बजे हुए लेमन अस्पताल स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने रोककर लूटने की कोशिश की। इस छीना छपटी में बदमाशों ने यूनुस पर चाकू से हमला कर दिया। यूनुस मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। देर रात को हुई हत्या की घटना को लेकर मौके पर एसपी देहात स्वतंत्र कुमार मौके पर पहुंचे और सीओ बीडी उनियाल से घटना की जानकारी ली। बदमाशों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी। लेकिन अभी तक आऱोपियों को कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस की तलाश जारी है।

