महिलाएं जमीन से लेकर आसमान तक उड़ान भर रही: गौरव गोयल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम में नगर आयुक्त नूपुर वर्मा सहित शहर की कई महिलाएं सम्मानित, स्वच्छता की भी ली शपथ

रुड़की । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागृह में आत्मनिर्भर नारी विषयक कार्यक्रम में नगर आयुक्त नूपुर वर्मा सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि महिलाएं जमीन से लेकर आसमान तक उड़ान भर रही है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर होकर जागरूक और सशक्त हो चुकी हैं। अपने अधिकारों के प्रति महिलाएं पूरी तरह सजग हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाएं पुरुषों से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने सभी को महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण हेतु कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान दिए जाने पर उन्हें प्रसन्नता व्यक्त हो रही है। कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। वहीं उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई और नगर को सुंदर एवं हरा भरा व स्वच्छ रखने के लिए उन्होंने सभी को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जनता से ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक कराई जा रही है। स्वच्छता के प्रति अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस बार रुड़की को राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाने का उनका प्रयास है, जो सभी नगरवासियों के साथ मिलकर ही संभव हो पाएगा। राज्य पिछड़ा आयोग की अध्यक्षा डॉ. कल्पना सैनी ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पार्षद मंजू भारती, नीतू शर्मा, पूनम देवी, विनीता रावत, वर्णिका चौधरी, सफाई निरीक्षक मनीषा नेगी, आशुतोष गोसाई, शेखर शर्मा, अब्दुल कय्यूम, ब्रांड अंबेसडर वाईके चौधरी, अंजुम गौर, शहनाज बानो, शमशाद, तराना, कविता पडवाल, शाहिदा शेख, विदिशा, शिवानी, शिखा और आसमा आदि मौजूद रही।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *