उत्तराचल पंजाबी महासभा ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, उज्जवल भविष्य की कामना की

रुड़की । उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से रुड़की शहर में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रामनगर निवासी राजीव मेहंदीरत्ता एवं प्रिया मेहंदीरत्ता की पुत्री रिया मेहंदीरत्ता ने कक्षा 12 में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। महानगर महिला अध्यक्ष पूजा नंदा, महामंत्री पंकज नंदा, संगठन मंत्री दीपक अरोड़ा, महामंत्री संजीव कक्कड़, नगर प्रभारी भरत कपूर, युवा महामंत्री सार्थक छाबड़ा ने पुष्पगुच्छ एवं प्रशिस्त पत्र देकर रिया मेहंदीरत्ता को सम्मानित किया गया। पंकज कालरा तथा सोनिया कालरा के पुत्र वंश कालरा को भी 12वीं में उच्च अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा ने बताया कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा सिविल लाइंस निवासी गगन अरोड़ा की पुत्री पूजा अरोड़ा, साकेत निवासी गगन अरोड़ा की पुत्री अमायरा अरोड़ा, पूजा अरोड़ा की पुत्री टिशा अरोड़ा, पंकज नंदा के पुत्र वंश नंदा, मनन मलिक, अनिल अरोड़ा की पुत्री नित्या अरोड़ा को उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा सम्मानित किया गया है। युवा उपाध्यक्ष सार्थक छाबड़ा ने कहा कि आगे भी प्रकार के कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष नवीन गुलाटी के नेतृत्व में किए जाते रहेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *