नगर निगम रुड़की द्वारा शहर के बाजारों को सैनिटाइज कराया गया, मेयर गौरव गोयल ने कहा संपूर्ण बंद के निर्देश होने के बाद रूड़की को पूर्ण रुप से बंद रखा गया

रुड़की । रुड़की नगर निगम क्षेत्र में आज दूसरे सप्ताह भी उत्तराखंड में संपूर्ण कर्फ्यू के समर्थन में पूरा शहर बंद रखा गया। इस अवसर पर नगर निगम रुड़की द्वारा पूरे शहर को सैनिटाइज कराया गया। मेन बाजार, रामनगर, सिविल लाइंस, बीएसएम चौक, गणेशपुर, चावमंडी, रामपुर, सती मोहल्ला, मच्छी मोहल्ला आदि सभी क्षेत्र जो नगर निगम रुड़की के अंतर्गत आते हैं सैनिटाइज किए गए। मेयर गौरव गोयल द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड मे शनिवार और रविवार का संपूर्ण बंद के निर्देश होने के बाद रूड़की को पूर्ण रुप से बंद रखा गया। इस मौके पर नगर निगम द्वारा पूरी रुड़की में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।मुख्य नगर आयुक्त श्रीमती नूपुर वर्मा द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड में शनिवार व रविवार को संपूर्ण बंद किया गया यह दूसरा सप्ताह है। जो पूरे शहर को बंद रखा गया है। रुड़की शहर वासियों ने भी समर्थन दिया। इस दूसरे सप्ताह के लॉकडाउन में मुख्यमंत्री द्वारा कुछ छूट दी गई है। जैसे दवाई, सब्जी, फल, मिठाइयों आदि की दुकान ही खोली जा सकती हैं। मगर उन पर मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। नगर निगम द्वारा इस मौके पर पूरे शहर को सैनिटाइज करने का कार्य किया गया। नगर निगम रुड़की की एडवांस मशीनों द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। नगर निगम रुड़की के कर्मचारी दैनिक रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे है। नगर निगम के कर्मचारी डबल शिफ्ट में कार्य कर रहे हैं जो रात्रि में भी सैनिटाइजेशन कार्य कर रहे हैं। नगर निगम रुड़की के कर्मचारी पूरी दृढ़ता से कोरोना जैसी महामारी के साथ जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं जो सराहनीय है। मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि रुड़की शहर के जागरूक नागरिक आमजन को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक कर रहे हैं यह बहुत ही सराहनीय हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *