कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं, सावधान बरतने की जरूरत है, भगवानपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सलीम अहमद ने शाहपुर गांव में सैनिटाइजर वितरित किए, लोगों को कोरोना वायरस के प्रति किया जागरूक

भगवानपुर । भगवानपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सलीम अहमद ने शाहपुर गांव के लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। शनिवार को भगवानपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सलीम अहमद ने घर-घर जाकर सैनिटाइजर बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के डरने की जरूरत नहीं है। इसके लिए हमें सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग इस बिमारी से लड़ने में मददगार साबित हो रही है। सभी लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदने के लिए ही घर से बाहर निकलें। कोरोना वायरस को हल्के में लेना नहीं चाहिए, लोगों को अपना ख्याल रखना चाहिए। डॉक्टर और सरकार जो भी सलाह दे रही है उसे पूरी तरह मानना चाहिए। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।आप कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, कितने लोगों से मिल रहे हैं, इस सब पर आपको ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर सलमान प्रधान, उस्मान, फैसल, नदीम अहमद, परवेज अहमद, आदिल, इमरान, चंदन, आकाश, आजाद, वसीम, कलीम, तनवीर, इरफान, कामिल आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *