संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाएं और आम व्यक्ति को सत्ता का लाभ पहुंचाएं: रेखा वर्मा

रुड़की। आज भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण की एक दिवसीय कार्यशाला विधायक प्रदीप बत्रा के कैनाल रोड स्थित जन सेवा केंद्र पर आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा,प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, शहर विधायक प्रदीप बत्रा,ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ,संजय त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी फिर से पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं को सशक्त करने को लेकर कहा कि हमें भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों के माध्यम से जन जन तक अपनी पहुंच बनानी है । गांव स्तर से जन समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों तक लाना है ताकि समस्याओं का निराकरण हो सके भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि हर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कृषि ऋण, फसली बीमा, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला गैस योजना, निशुल्क राशन वितरण, किसान सम्मान निधि, नंदा गौरा योजना सहित जनहित की दर्जनों लाभकारी योजनाएं चल रही हैं। वक्ताओं ने संगठन व सरकार की एकता के लिए हर एक कार्यकर्ता को संगठित रहकर विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की अपील की। भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी संगठन की रचना का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और प्रदेश नेतृत्व में मार्च के अंत तक बूथ समिति और पन्ना प्रमुख के गठन के कार्य को अंतिम रूप देना और साथ ही 6 अप्रैल को पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। तब तक हमारी संगठन की रचना का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, सोनू धीमान,सावित्री मंगला, ज़िला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धीरज पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा से अफजल अली, प्रभजोत सिंह,मंडल महामंत्री भरत कपूर, आशीष अग्रवाल, बृज मोहन सैनी, आदर्श गुप्ता,योगेश सिंघल,शक्ति केंद्र संयोजक सुंदर लाल प्रजापति, कुलदीप तोमर, प्रमोद जोहर, गौरव मेंहदीरत्ता, धर्मवीर पिंकी,शक्ति केंद्र प्रभारी धीर सिंह, राकेश धीमान, महेंद्र काला, रतन अग्रवाल,अनुज आत्रे ,राष्ट्रपति अभिभाषण समिति संयोजक मनोज नायक पूजा नंदा,प्रदुमन पोसवाल, नरेश शर्मा, प्रदीप त्यागी,मंडल मंत्री मंजू रावत ,सरदार सतवीर सिंह,अवनीश त्यागी,अमित प्रजापति, राजेश सैनी, अनुराग प्रजापति, विनीत प्रजापति, सुधीर चौधरी, वैद टेक वल्लभ,आदि काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *