शहीद उमराव सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई कबड्डी प्रतियोगिता, सोनीपत हरियाणा विजेता और मानकपुर की टीम रही उपविजेता

झबरेड़ा । क्षेत्र के गांव मानकपुर आदमपुर में शहीद राजा उमराव सिंह स्मारक समिति के द्वारा इण्टर कॉलेज के मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से 40 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि भाजपा नेता सुबोध राकेश व हरिद्वार भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर रहे। ब्रहस्पतिवार को शाम से शुरू हुआ खेल शुक्रवार को बाद समाप्त हुआ। जिसमें सोनिपत हरियाणा की टीम विजेता ओर मानकपुर की टीम उपविजेता रहीं। समिति द्वारा 11000 रुपये व ट्रॉफी विजेता टीम व 5100 रुपये उपविजेता टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुबोध राकेश ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह की प्रतियोगिता हुनर को पहचान दिलाने में बहुत बड़ी सहायक होती है जो प्लेटफॉर्म शहीद उमराव सिंह समिति ने युवाओं को दिया उसके लिये समिति बधाई की पात्र हैं। इस अवसर पर विपिन सिरोही, किरण सिंह, पवन तोमर, धर्मपाल प्रधान, डॉ वीरेंद्र कुंजा, एडवोकेट अनुभव मानकपुर, पप्पन प्रधान, संदीप कप्तान, राहुल एडवोकेट, राजू आर्य, सनोज कप्तान, मोनू परमार, नितिन कुमार, आतिश कुमार,प्रवेश कुमार, अंकित कुमार, सतेंद्र पटवारी, सोमवीर सिंह,जगवीर कप्तान, मोंटी, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *