रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता, रक्तदान कर जरूरतमंदों की बचाएं जान, राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर जन जागरूक गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार में राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर जन जागरूक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान ,कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान नेहा वर्मा , नेहा वर्मा जीव विज्ञान विभाग अध्यक्ष ,तारा दत्त जोशी हिंदी विभाग अध्यक्ष के द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नेहा वर्मा ने छात्र छात्राओं को रक्तदान से क्या-क्या लाभ हैं सभी से अवगत कराया और सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए । तारा दत्त जोशी ने छात्र छात्राओं को रक्तदान महादान बताते हुए एक कविता के माध्यम से छात्र छात्राओं को संबोधित किया विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए रक्तदान को करने के लिए सब को प्रेरित करें। इस प्रकार का आवाहन किया राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान द्वारा रक्तदान दिवस क्यों मनाया जाता है। एवं रक्तदान के फायदे एवं भ्रांतियों को बताते हुए अपनी बात को रखा कार्यक्रम के समापन में लक्ष्य गीत को दोहराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर आचार्य प्रवीण कुमार, हरीश श्रीवास्तव , अमित शर्मा, बृजेश कुमार, हेमा जोशी आदि उपस्थित रहे।

