भलस्वागाज गांव में नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में कार्यशाला का आयोजन, किसान आयोग अध्यक्ष ने कहा नागरिकता लेने का नहीं देने का कानून है नागरिकता संशोधन कानून

भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी के भगवानपुर ग्रामीण मंडल के गांव भलस्वागाज में नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र के संयोजक-पालक, मडंल के निवर्तमान पदाधिकारीगण और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता लेने का कारण नहीं है बल्कि यह नागरिकता देने का कानून है। कहा कि इस कानून से उन देशों के लोगों को नागरिकता दी जाएगी। जिनका धर्म के आधार पर उत्पीड़न हो रहा है। कहा कि विपक्ष दुष्प्रचार कर देश में अशांति का माहौल पैदा करना चाहता है। कार्यकर्ता प्रत्येक नागरिक को कानून की सही जानकारी दें। देश हित में कानून का समर्थन करने का अनुरोध करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश, देवी सिंह राणा, मास्टर सत्यपाल, मधूप त्यागी, मनोज चौधरी, तेजपाल सिंह, राजकुमार कसाना, सागर सिंह, राजेश त्यागी, अनिल, पंकज, मिथलेश त्यागी, ओमपाल राणा, सोमपाल, शिवकुमार प्रधान, शाकिरा अली, सोहराब अली, प्रमोद, विजय त्यागी, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *