ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं: सुबोध राकेश, बेहेडेकी सैदाबाद गांव में दंगल का आयोजन
इकबालपुर। बेहेडेकी सैदाबाद गांव में दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनको अगर एक अच्छा प्लेटफार्म मिले तो वह अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। दंगल का पुराना इतिहास है और ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए भी यह कला कारगर है। इसीलिए दंगों में आज भी दर्शकों बड़ी भीड़ जुटती है। एक से एक अच्छी कुश्ती होती है। दंगलों के आयोजन के लिए सरकार को भी बजट आवंटित करना चाहिए। इस अवसर पर दंगल के संयोजक मनोज त्यागी(पोपी), काला त्यागी,अंकुल त्यागी,अंकित त्यागी,ओमकार त्यागी, व सचिन त्यागी,बिलवा त्यागी,चौकी इंचार्ज हाकम सिंह,मुकेश नोटियाल,अनिल त्यागी पत्रकार,राजकुमार पत्रकार,विनय त्यागी,अश्वनी अमरपुर,गोपाल भावरे,दीपक भारती उपस्थित रहे।



