उत्‍तराखंड के बेरोजगार युवाओं का इंतजार खत्‍म, इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 38 कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार

देहरादून । क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से नौ सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 38 निजी कंपनियां बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी। मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत अभ्यर्थी ही मेले में भाग ले सकते हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से समय-समय पर विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले कार्यालय में आफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराना होगा।

अभ्यर्थियों को ये दस्‍तावेज लाने होंगे

इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
कार्यालय में पंजीयन कार्ड
पासपोर्ट फोटो
एक पहचान पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *