हरिद्वार के सभी 1675 बूथों पर मनाई जाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: मदन कौशिक

हरिद्वार । जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हरिद्वार जनपद सहित प्रदेश के सभी बूथों पर मनाई जाएगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा की मध्य हरिद्वार में आयोजित तैयारी बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी के वर्ष भर में बूथ पर होने वाले 6 अनिवार्य कार्यक्रमों में से एक है। कल पार्टी के सभी प्रदेश, जिला और मंडल स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर जाएंगे और उनके जीवन दर्शन को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ साझा करेंगे
बूथ पर आयोजित कार्यक्रमों में दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम भी किया जाएगा। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, विधानसभा प्रभारी राजेश धीमान, विधानसभा पूर्णकालिक नवीन झा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता नेता, प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, कामिनी सडाना, कुसुम गांधी, मंडल महामंत्री बृजेश चौधरी, शिवम बंधु, तरुण नैयर, अनिवेश कुमार, पुष्पराज कुशवाहा, दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *