पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर बढ़ाया भारत का मान: तीरथ सिंह रावत, रुड़की में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी सांसद का जोरदार स्वागत

रुड़की । पूर्व मुख्यमंत्री तथा पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कर रहा है। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। रामनगर में भाजपा नेता महेन्द्र काला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बाचतीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात वर्ष के कार्यकाल में जो कार्य किए हैं उसे देश ही नहीं दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि हाईवे निर्माण से लेकर जल जीवन मिशन सहित कई क्षेत्रों में काम किए गए। हर घर बिजली पहुंची है। इससे पहले पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति के आवास पर भी उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नागेंद्र कुमार, पंकज नंदा, सुंदर राज, सतीश सैनी, विवेक कांबोज, जय सिंह, सागर कुकरेजा, अनुराग प्रजापति, राजपाल सिंह, नवनीत कालरा, गौरव अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा, सुरेन्द्र कुकरेजा, दीपक प्रजापति, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *