भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर रुड़की में भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी का ध्वजारोहण, संगठन सशक्तिकरण का दिया गया संदेश

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधिवत रूप से भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण किया गया तथा पार्टी के सिद्धांतों एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को दोहराया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है, जिसका आधार कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करते हुए स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और पार्टी की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गॉड, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर ,भीम सिंह, प्रिया प्रवेश, जिला मंत्री सतीश सैनी, प्रतिभा चौहान,तेजपाल मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, आईटी प्रभारी सुशील रावत, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह, सह प्रभारी गीता मलिक एवं अंकित गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष आदित्य रोड, महिला मोर्चा की नीलकमल शर्मा, ममता चहल, विकास प्रजापति , आकाश दीप गौतम, प्रदीप पाल, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस का यह आयोजन संगठनात्मक एकता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *