किशनपुर जमालपुर गांव हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल रहे मौजूद

भगवानपुर। क्षेत्र स्थित किशनपुर जमालपुर गाँव में हनुमान जयंती के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर शोभायात्रा में भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने शामिल होकर सभी को भव्य और दिव्य आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या का प्रतीक माना जाता है। वे अत्यंत शक्तिशाली होने के बावजूद विनम्र और सेवाभावी थे।

उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति विनम्रता और सेवा में है। उन्होंने अपने जीवन में कभी अहंकार नहीं किया और सदैव भगवान श्रीराम की सेवा में लगे रहे। उनकी निष्ठा और समर्पण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सैनी, रणविजय सैनी, संजय बजरंगी, प्रियांशु चौधरी, विनोद कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *