शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नंबर 9 में किया सड़कों का लोकार्पण, स्थानीय लोगों ने स्वागत कर किया आभार व्यक्त
रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर, वार्ड संख्या 9 की बी-8 गली में नव-निर्मित मुख्य सड़क एवं आंतरिक सड़कों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। स्थानीय नागरिकों को अब सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ अध्यक्ष का स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि “नगर पालिका का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाना है।
उन्होंने आगे कहा कि “हर वार्ड, हर गली तक विकास पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह गति और तेज होगी।”
अध्यक्ष राजीव शर्मा ने यह भी बताया कि सड़कों के निर्माण के साथ-साथ जल निकासी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि नागरिकों को समग्र रूप से बेहतर जीवन सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने कहा कि नई सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और मूल्य में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर सभासद राधेश्याम कुशवाहा, विरेन्द्र अवस्थी, राजकुमार यादव, रमेश पाठक, हरिओम चौहान, अनिल राणा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल मंत्री गौरव रौतेला, मंडल मीडिया प्रभारी गौरव गुर्जर, पवनदीप, कुलवंत चड्ढा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा देव विख्यात भाटी, आदित्य मलिक, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, अंकुर यादव, रिंकू, कृष्णा, जितेंद्र राय, विद्याभूषण, विशाल सिंह, रणधीर प्रताप सिंह, राजकुमार भट्ट, सागर ठाकुर, योगेश सैनी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

