गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली संविधान रक्षा की शपथ, डीजीपी ने कहा संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य

देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना। हमारे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है। हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक निदेशक अभियोजन पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी- विमला गुंज्याल, सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिदेशक के सहायक ने गया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *