प्रधान राजबाला सैनी पांचवी बार चुनी गई जनता इण्टर कालेज माजरी गुम्मावाला की प्रबन्धक

रुड़की। गांव माजरी गुम्मावाला में स्थित जनता इंटर कालेज की प्रबन्ध समिति के चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार मलिक, प्राचार्य राजकीय इंटर कालेज रुड़की व चुनाव पर्यवेक्षक श्रीकांत पुरोहित खण्ड शिक्षा अधिकारी रुड़की की मौजूदगी में कराया गया। जिसमें राजबाला सैनी जनता इंटर कालेज की प्रबन्धक चुनी गई। विद्यालय में हुए प्रबन्ध समिति के चुनाव मे कुल 67 मतो में से डाले गये 63 मतो में से राजबाला सैनी ने 56 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की है। अन्य पदों में अध्यक्ष पद पर अवनीश सैनी, उपाध्यक्ष पद पर विनोद सैनी, सहायक प्रबन्धक पद पर तेलूराम सैनी, को कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार, सदस्य पदों पर विमल प्रसाद सैनी, श्यामवीर सैनी, सुखपाल सैनी, दिनेश सैनी, ईशम सिंह सैनी, धूमसिंह, व बिरम सिंह चुने गये।निर्वाचित प्रबंधक राजबाला सैनी में नई प्रबंध समिति को शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर विद्यालय का विकास करेंगे और छात्र छात्राओं को अच्छी से अच्छी सुविधाएं प्रदान करने हर संभव कोशिश करेंगे।

