हरियाली तीज पर बेस्ट यूनिटी डांस एकेडमी की ओर कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि कांग्रेस महिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है, हरियाली तीज का महिलाओं के लिए खासा महत्व

रुड़की । हरियाली तीज पर बेस्ट यूनिटी डांस एकेडमी की ओर से कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महिलाएं तीज के गीतों पर जमकर झूमीं। पंजाबी कल्याण महासभा की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामनगर चौक स्थित एक होटल में एकेडमी की ओर से हरियाली तीज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है। कहा कि भारत में हर पर्व का अपना महत्व है। हरियाली तीज का महिलाओं के लिए खासा महत्व है। हमें अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाना होगा।

वहीं, पंजाबी कल्याण महासभा उत्तराखंड व रुड़की विकास मंच महिला टीम की ओर से हरियाली तीज का कार्यक्रम शताब्दी द्वार पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने झूला झूलकर पर्व मनाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पंजाबी कल्याण महासभा की नगर अध्यक्ष व रुड़की विकास मंच महिला प्रभारी पारुल भाटिया, रुड़की विकास मंच अध्यक्ष महिला मोर्चा रीमा अग्रवाल और अन्नू आनंद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व समाज की महिलाओं ने भागीदारी कर हरियाली तीज के पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *