प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार, चौधरी धीर सिंह बने महानगर अध्यक्ष, अजय गुप्ता को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

रुड़की । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर पाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों ने कहा सभी व्यापारियों के साथ मिलकर उनके हित की लड़ाई लड़ी जाएगी। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांगठनिक जिला रूड़की की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया जिलाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, जिला महामंत्री आर्दश कपानिया, जिला महामंत्री रतन अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष विकास बंसल, रूड़की महानगर अध्यक्ष चौधरी धीर सिंह, महानगर महामंत्री दीपक अरोड़ा, महामंत्री कविश मित्तल, युवा महानगर अध्यक्ष सार्थक छावड़ा, युवा महामंत्री वसीम राजा, महामंत्री सरदार लखवीर सिंह को बनाया गया है। जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सुनील साहनी और महानगर प्रभारी भरत कपूर को बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनय पत्र सौंपे गए और व्यापारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सभी व्यापारियों को साथ लेकर व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ी जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन गुलाटी, प्रदेश संगठन मंत्री नितिन शर्मा, रामगोपाल कंसल, रमेश ओबरॉय,विक्रांत जैन, राजेश सचदेवा, डॉ तौफीक अहमद, प्रदीप अग्रवाल, आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि 42 माह पहले जीएसटी का गठन किया गया था इस दौरान 9 एलाइनमेंट जीएसटी में किये गए। उन्होंने कहा कि जीएसटी का विरोध दुकानें अधिक देर तक खोलकर किया जाएगा। वहीं कोरोना काल में बंद रही दुकानों का टैक्स माफ करने व बिजली के बिल को माफ करने की मांग की गई। इस दौरान व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही बाजारों में प्याऊ की व्यस्वस्थ भी होनी चाहिए। इसके साथ ही विकास प्राधिकरण को लेकर प्रदेश में दो व्यवस्थाएं होने का विरोध किया और पहाड़ी जिलों की तरह मैदानी जिलों में भी प्राधिकरण को समाप्त करना चाहिए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *