उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, गौला नदी पर बना पुल टूटा, आवाजाही पूरी तरह से ठप, निर्माण को लेकर पहले से ही विवाद में रहा हैं पुल
पुल के ठीक नीचे हो रहा खनन फिर चर्चा में
हल्द्वानी। गौला नदी पर बना पुल अतिवृष्टि के कारण एक तरफ का हिस्सा भरभरा का कर टूट गया। खतरे को देखते हुए आवाजाही पूरी तरह से ठप कर दी गई है। मौके पर मौजूद बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार मंगलवार तड़के पुल के समीप जवान ड्यूटी पर तैनात थे। जहां अचानक कुछ आवाजें आने लगी। देखा तो गौला पूल का एक हिस्सा भरभरा कर नदी में समा गया। पुलिस ने अब सुरक्षा को देखते हुए दोनों तरफ से आवाजाही पर रोक लगा दी है। पुलिस ने घर पर रहकर सुरक्षित रहने की अपील की है। पुल पहले भी विवादों में रहा है। इसके निमार्ण को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। पुल के ठीक नीचे हो रहा खनन फिर चर्चा में है।





























