भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनआरसी और सीएए के समर्थन में निकाली जन जागरण रैली, शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा नागरिकता कानून का किया जा रहा दुष्प्रचार

रुड़की । भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनआरसी और सीएए के समर्थन में जन जागरण रैली निकाली और लोगों को कानून के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि कानून का किसी को कोई नुकसान नहीं है बल्कि देश के लिए यह कानून बहुत ही फायदे वाला है। यह कानून नागरिकता देने वाला कानून है ना कि नागरिकता लेने वाला।जन जागरण रैली नगर विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। जबकि यह कानून पूरी तरह देशहित में है। उन्होंने कहा कि इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि किसी की नागरिकता छीनी जाए। बल्कि यह नागरिकता देने वाला कानून है। मेयर गौरव गोयल ने जन जागरण रैली को अपना समर्थन देते हुए कहा कि हम सबको इस कदम में सरकार के साथ होना चाहिए कुछ लोग इस कानून के बारे में अनभिज्ञ हैं। हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें इस कानून की सही जानकारी दी जाए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूर्वी अभिषेक चंद्रा, मण्डल अध्यक्ष पश्चमी प्रवीण सिंधु, सुशील त्यागी, अनिल शर्मा, धीर सिंह, पार्षद पंकज सतीजा,पार्षद राकेश गर्ग, पार्षद चन्द्रप्रकाश बाटा, संजीव तोमर, सुबोध चौधरी, जेपी शर्मा, अजय सिंघल, गौरव कौशिक, सागर गोयल, प्रयास सरीन, दमन सरीन, नवीन गुलाटी, गौरव त्यागी, रमेश भटेजा, गगन आहूजा, इन्दर बधान, सुरजीत सिंह चंधोक, विनीत प्रजापति, श्याम भारद्वाज, कवीश मित्तल,विनोद कुमार आर्य, सावित्री मंगला, सुनीता गोस्वामी, राखी चन्द्रा, कमला बमोला, संजीव कक्कड़, हरीश शर्मा,भरत कपूर आदि लोग मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *