पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपाइयों को सौंपी जिम्मेदारी, कहा- ऐतिहासिक होगा मन की बात कार्यक्रम

रुड़की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तैयारी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आने वाले मन की बात कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

नगर निगम सभागार में बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम सौ लोग एकत्रित होकर मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। विधायक प्रदीप बत्रा, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष धीरज पाल, सतीश सैनी, हर्ष प्रकाश काला, नवीन कुमार जैन, रामगोपाल शर्मा, नाथीराम सैनी, ठाकुर संजय सिंह को अलग-अलग जिम्मेदारी दी। प्रत्येक बूथ पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने वाले लोगों की सूची बनाने के लिए पार्षद विवेक चौधरी को जिम्मेदारी दी गई।
जिला प्रभारी आदित्य चौहान को कहा कि वह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बूथ पर कोई न कोई मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के तहत आने वाला मन की बात कार्यक्रम भव्य होगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पूर्व में भी रुड़की जिले में मन की बात का कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया जाता रहा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *