परिवारवाद पर नहीं राष्ट्रवाद पर चलती है भाजपा की राजनीति, भाजपा ऋषिकेश मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

ऋषिकेश । भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मण्डल की ओर से एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आवाहन किया गया। सोमवार को दून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यसमिति की बैठक हुई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम, कार्यालय, कोष और कार्यकर्ता ये संगठन की नींव तैयार करते है। ये देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ही बदौलत है, जो विपक्षियों को हावी होने नहीं देते। डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार वाद पर विश्वास करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि एक संगठन है और इसका हर कार्यकर्ता इस संगठन की ताकत है। आज हमारे संगठन की ही शक्ति है कि भाजपा देश मे ही नहीं अपितु विश्व में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में उभरकर आयी है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हर जाति, हर धर्म, हर क्षेत्र, हर प्रदेश की पार्टी है यही कारण है कि हम आज इतनी बड़ी जीत हासिल कर पाए हैं। कहा कि आप सभी आम कार्यकर्ता नहीं है बल्कि पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की यही खासियत है कि वह हर परिस्थितियों में ढाल बनकर खड़ा रहता है। लगातार चौथी व बम्पर वोटों से जीत को उन्होंने कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान में कहा कि आप वह फ़ौज है जिनके आगे कोई टिक नहीं सकता। आपके आशीर्वाद से वह विधायक बने है और दुवाओं से मंत्री। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश ही नहीं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। जनता को उनकी नीति, नीयत, कार्यों का पूर्ण विश्वास है और विपक्ष का षड्यंत्र और दुष्प्रचार उस विश्वास को हिला भी नहीं पाया।कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्र प्रथम के उद्घोष के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सफल प्रयास का मंत्र विकास की नकारात्मक राजनीति पर भारी पड़ा है।पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के साथ ही उत्तराखंड में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया है। हम भी जनता के भरोसे पर खरा उतरने में लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमें अभी से जुटने का आवाहन किया। कहा कि हमें जनता के बीच केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उनके अभी तक किए गए स्वर्णिम कार्यों को लेकर घर-घर पहुंचना है। हमें हर जगह पर अपना मन बड़ा करना होगा।इस मौके पर मेयर अनिता ममगाई, मण्डल प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, प्रदेश आईटी संयोजक हिमांशु संगतानी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री व संचालक जयंत शर्मा, यशपाल नेगी, देवेंद्र दत्त सकलानी, संजय शास्त्री, कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, इंद्र कुमार गोदवानी, पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रभाकर, रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, संजय व्यास, सतीश सिंह, उषा जोशी, कविता शाह, अनिता तिवारी, राकेश पारछा, आशुतोष शर्मा, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, देवव्रत शर्मा, भूपेंद्र राणा, किशन मण्डल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, सिमरन गाबा, मोनिका गर्ग, सुजीत यादव, दीपक बिष्ट, अनिकेत गुप्ता, विक्की सेठी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *